फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dead body of a young man found lying in a pool of blood

खून से लथपथ पड़ा मिला युवक का शव

Sat, 13 Aug 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found lying in a pool of blood
नवाबगंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जलालपुर के मजरा बंवहरिया गांव के समीप शनिवार की शाम एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस कर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मृतक की शिनाख्त कराने के काफी प्रयास किए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव की फोटोग्राफी कराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बंवहरिया गांव के ग्रामीण शनिवार की शाम खेतों से काम निपटाने के बाद वापस लौट रहे थे। तभी कुछ लोगों ने धान के खेत में एक युवक का शव पड़ा देखा। शव पर खून के काफी निशान थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रामसमुझ प्रभाकर पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। शव की जांच के दौरान पता चला कि मृतक के सिर व शरीर पर काफी जख्म हैं। उसकी उम्र लगभग 28 वर्ष है तथा उसके दाहिने हाथ की कलाई पर अंग्रेजी भाषा में सीता लिखा हुआ है। इसके अलावा मृतक युवक के संबंध में और कोई जानकारी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त न होने पर पुलिस कर्मियों ने शव की फोटोग्राफी कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंकने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed