{"_id":"64dfabd6fd58351917029ae6","slug":"dead-body-found-in-suspicious-condition-accused-of-murder-bahraich-news-c-98-1-slko1011-2011-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: संदिग्ध हालात में पड़ा मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: संदिग्ध हालात में पड़ा मिला शव, हत्या का आरोप
Fri, 18 Aug 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
मृतक के पिता ने गले पर धारदार हथियार से हमला होने की कही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक बृहस्पतिवार को घर से कहीं चला गया था। जिसके बाद शुक्रवार की सुबह उसका शव संदिग्ध हालात में मोतीपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे मृतक के पिता व जीजा ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। साथ ही मृतक के गले पर धारदार हथियार का कट होने की बात कही है। हालांकि मोतीपुर पुलिस प्रकरण में सिर्फ पोस्टमार्टम रिपोर्ट की बात कहकर पल्ला झाड़ती नजर आ रही है।
मुर्तिहा कोतवाली के मंझारा निवासी रमाकांत(35) बृहस्पतिवार को घर से निकला था। जिसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार की सुबह रमाकांत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मोतीपुर थाना क्षेत्र में नानपारा-लखीमपुर राजमार्ग पर कटी पुलिया के पास पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में हड़कंप मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता कांशीराम व जीजा रामपाल ने हत्या का शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। दोनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि मृतक रमाकांत के गले पर धारदार हथियार के कट का निशान था। जो साफ-साफ हत्या की ओर इशारा करता है। वहीं पिता काशीराम ने आरोप लगाया कि सूचना पर पहुंची पुलिस बाघ द्वारा काटने की बात कह रही है। इस संबंध में जब मोतीपुर थाने पर जानकारी ली गई तो उपनिरीक्षक मनोज राव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।