{"_id":"6474e97df9b2e5071d0e07ad","slug":"data-collected-of-3271-farmers-left-out-of-samman-nidhi-bahraich-news-c-13-1-262257-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सम्मान निधि से छूटे 3271 किसानों का जुटाया गया डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सम्मान निधि से छूटे 3271 किसानों का जुटाया गया डाटा
Mon, 29 May 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 29 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से छूटे किसानों को योजना का लाभ दिलवाने के लिए कृषि विभाग की ओर से ग्राम पंचायत स्तरीय संतृप्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को शिविर लगाकर 3271 किसानों के प्रपत्र इकट्ठा किए गए।
चित्तौरा विकासखंड के न्यायपंचायत सोहरवा में लगे शिविर का उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी उदय शंकर सिंह व वरिष्ठ प्रविधिक सहायक सुधाकर शुक्ला ने निरीक्षण किया। इस दौरान शिविर में किसानों के प्रपत्रों की जांच की गई। कृषि उपनिदेशक टीपी शाही ने बताया कि 138 गांवों में शिविर लगाकर 3271 किसानों के प्रपत्र इकट्ठा किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी किसानों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य लेकर कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। अधिकारियों को नामित कर लगातार शिविरों की निगरानी की जा रही है। 10 जून तक जिले में योजना से छूटे सभी किसानों को योजना से जोड़ दिया जाएगा।