फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   DAP reached the committees, farmers gathered

Bahraich News: समितियों पर पहुंची डीएपी, उमड़े किसान

Thu, 30 Nov 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 30 Nov 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
DAP reached the committees, farmers gathered
बहराइच। बीते कई दिनों से साधन सहकारी समितियों व इफको गोदामों पर डीएपी की किल्लत थी। बृहस्पतिवार को कई समितियों व इफको गोदामाें पर डीएपी का वितरण किया गया। डीएपी मिलने की सूचना पर समितियों पर भारी भीड़ जमा हुई।
विज्ञापन

इस समय गेहूं, सरसों आदि की बोआई का सिलसिला जारी है। ऊंचाई वाले किसानों ने गेहूं व सरसों की बोआई कर दी है सिर्फ निचले इलाके के किसानों की बोआई जारी है। ऐसे में दोनों ही प्रकार के किसानों को डीएपी की जरूरत है। बावजूद इसके सरकारी समितियों पर कुछ दिनों से डीएपी नहीं थी।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएपी की 2600 मीट्रिक टन की खेप पहुंची थी। जिसे विभिन्न समितियों पर पहुंचा दिया गया और बृहस्पतिवार को वितरण हुआ। डीएपी पहुंचने की सूचना पर भारी संख्या में किसान केंद्रों पर उमड़े। बृहस्पतिवार को शहर के इफको गोदाम पर डीएपी लेने के लिए किसानों की लंबी लाइन देखने को मिली। लाइन में लगे किसान सुखदेव, धनीराम, घनश्याम, जुबेर, मोंगरे आदि ने बताया कि वह एक सप्ताह से खाद के लिए प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
सरकारी समितियों व इफको केन्द्रों पर यूरिया प्रचुर मात्रा में है। डीएपी भी अधिकांश समितियों पर पहुंच गई है और लगातार जा रही है। किसान किसी भी असुविधा के लिए कार्यालय में शिकायत कर सकते हैं। निजी दुकानों पर 3500 मीट्रिक टन डीएपी, 4500 एमटी एनपीके उपलब्ध है। किसान यहां से भी खाद ले सकते हैं। अगर कहीं ओवररेटिंग होती मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- सतीश पांडेय, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed