{"_id":"67c04a9362e82aba96034af9","slug":"cyber-thugs-transferred-money-from-account-of-head-constable-in-bahraich-when-he-got-everyone-was-shocked-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: साइबर ठग ने मुख्य आरक्षी को बनाया निशाना, इस तरह पार की रकम; पता चला तो उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: साइबर ठग ने मुख्य आरक्षी को बनाया निशाना, इस तरह पार की रकम; पता चला तो उड़े होश
Thu, 27 Feb 2025 04:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 27 Feb 2025 04:51 PM IST
सार
बहराइच में साइबर ठग ने मुख्य आरक्षी को निशाना बनाया। दोस्त का फेसबुक अकाउंट हैक करके रकम पार कर दी। जब पता चला तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के बहराइच में बिजली थाना पर तैनात मुख्य आरक्षी से साइबर ठग ने दोस्त का सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर दो बार में हजारों रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का आभास हुआ तो साइबर थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
देवरिया जिले के रुद्रपुर बरईपारा निवासी उमेश यादव विद्युत अपराध निरोधक थाने में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात है। बाइस फरवरी को साइबर ठग ने उनके दोस्त संजय सिंह का सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर रुपयों की जरूरत बताते हुए बैंक खातों में दो बार में कुल 44 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
दोबारा से एक फोन पे नंबर पर पैसे मांगने लगा तो उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने पैसे ट्रांसफर नहीं किए। अगले दिन फिर दूसरे बैंक खाते में पैसे मांगने लगा। संदेह होने पर दोस्त को कॉल किया तो उसने किसी भी तरह की जरूरत और पैसे न मांगे जाने की बात कही।
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। घटना की सूचना पीड़ित ने साइबर पुलिस को दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। घटना के संबंध में साइबर थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि अज्ञात पर धोखाधड़ी, आईटी एक्ट का मामला दर्ज कर बैंक खातों का स्टेटमेंट निकलवाया जा रहा है।