फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Current ran in the tin shed, two died, one got severely burnt

Bahraich News: टिनशेड में दौड़ा करंट, दो की मौत, एक गंभीर रूप से झुलसा

Tue, 27 May 2025 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 27 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Current ran in the tin shed, two died, one got severely burnt
नवाबगंज के पंडितपुरवा में करंट लगने से दो लोगों की मौत के बाद बिलखते परिजन।
नवाबगंज (बहराइच)। ग्राम पंचायत गोविंदापुर पंडित के मजरा पंडितपुरवा निवासी हासमा (50) व हासमा के पड़ोसी सलमान (17) की करंट की चपेट मेंं आने से मौत हो गई। वहीं संतराम कश्यप (20) गंभीर रूप से झुलस गया। इन्हें अस्पताल मेंं भर्ती करवाया गया है। दो-दो मौतों से गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


नवाबगंज क्षेत्र के पंडितपुरवा निवासी हासमा बेगम सोमवार शाम अपने टिनशेड के घर में काम कर रही थीं। इस दौरान वह टिनशेड में लगी लोहे की पाइप पकड़ते ही करंट की चपेट में आ गईं। हासमा बेगम लोहे की पाइप से चिपक गईं और चीख पड़ीं। हासमा बेगम की चीख सुन उनके पड़ोसी सलमान व नौकर संतराम उन्हेंं बचाने के लिए दौड़े। लेकिन हासमा को बचाने के प्रयास मेंं सलमान भी लोहे की पाइप में चिपक गया। वहीं संतराम झटका लगने से दूर जा गिरा। करंट लगने से हासमा व सलमान की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन

परिजनों ने संतराम को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करवाया। सूचना पर थाना प्रभारी रमाशंकर यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिस केबल से हो रहा था उजियारा, उसी ने ले ली दो-दो जान
ग्रामीणों ने बताया कि हासमा के घर केबल से बिजली की आपूर्ति आई थी। केबल टिनशेड के ऊपर से गुजरी थी। जर्जर होने के चलते केबल कहीं कट गई थी और इसी के चलते पूरे टिनशेड में करंट दौड़ रहा था। इसकी चपेट में आने से हासमा व सलमान की मौत हो गई।



केबल कटी होने से करंट दौड़ रहा था। इसकी चपेट में आने से दो लोगोंं की मौत हुई है। जांच के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। -रमाशंकर यादव, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed