फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   cultural meet of special students

स्पेशल बच्चों ने गीत, नृत्य व दौड़ में दिखाया हुनर

Fri, 08 Jan 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 08 Jan 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शुक्रवार को स्पेशल बच्चों की स्पोर्ट्स  एवं कल्चरल मीट हुई। प्रतियोगिता में पूरे जिले से 300 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन


सभी ने गीत, नृत्य, सामूहिक गीत, दौड़ समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोगों को चौंकाया। डीएम ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन


साथ ही स्पेशल बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारने की बात कही।

स्पोर्ट्स एवं कल्चरल मीट का उद्घाटन डीएम अभय कुमार व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमरकांत सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

सभी विकास खंडों से आए बच्चों ने सामूहिक गीत, सामूहिक नृत्य, देशभक्ति गीत, लंबी दौड़, लंबी चाल आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

समापन मौके पर डीएम ने विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारकर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करने को कहा।

डायट प्राचार्य हरिहर प्रसाद भारती व जिला विकलांग कल्याण अधिकारी अनुपमा मौर्य ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

उप बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र नाथ द्विवेदी, नगर शिक्षा अधिकारी प्रभांश कुंवर श्रीवास्तव, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा प्रदीप पांडेय, नगर समन्वयक कांती मिश्रा, इंटीनरेंट शिक्षक प्रवीण शर्मा ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बीईओ अनिल झा, आनंद गोस्वामी, जीतेंद्रनाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed