फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   CRS special train ran at a speed of 130 km per hour between Bahraich-Nanpara

Bahraich News: बहराइच-नानपारा के बीच 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी सीआरएस स्पेशल ट्रेन

Fri, 18 Jul 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 18 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
CRS special train ran at a speed of 130 km per hour between Bahraich-Nanpara
 नानपारा से बहराइच के लिए रेल पटरी पर हो रहा ट्रेन का ट्रायल।
बहराइच। नानपारा-बहराइच के बीच पहली बार ट्रायल के लिए बृहस्पतिवार को सीआरएस स्पेशल ट्रेन 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी। रेल विकास के इस पल को देखने के लिए कई स्थानों पर ग्रामीण खड़े नजर आए। वहीं, दूसरी ओर रेल संरक्षा आयुक्त ने ट्रेन की गति के साथ मटेरा से नानपारा के बीच कराए गए कार्यों की जांच टीम के साथ की।
विज्ञापन


तराई क्षेत्र में रेल विकास का पहिया बृहस्पतिवार को तेजी के साथ घूमा। यहां विगत तीन वर्षों से आमान परिवर्तन के कारण बहराइच-नानपारा के बीच बंद पड़ी रेल सेवा उच्चीकृत (मीटर गेज से ब्राॅड गेज) होकर ट्रायल के रूप में पटरी पर दौड़ी। करीब दो बजे सीआरएस स्पेशल ट्रेन 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बहराइच से नानपारा रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

इस ट्रेन में दो बोगी भी लगे हुए थे। इसमें कोई सवारी नही थी लेकिन रेल विकास के इस क्षण को देखने के लिए स्थानीय लोग रिसिया से लेकर नानपारा के बीच कई स्थानों पर जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर सुरक्षा मानकों में कोई कमी न रह जाए इसके लिए पूरी परियोजना की जांच के लिए पहुंचे रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर मंडल प्रणजीव सक्सेना ने मोटर ट्राॅली से मटेरा-नानपारा रेल खंड (34.85 किमी) का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने मटेरा यार्ड के अंतर्गत पॉइंट एंड क्राॅसिंग को देखा। इसके बाद मटेरा-नानपारा स्टेशनों के मध्य समपार संख्या 58 (एलएचएस), मेजर ब्रिज संख्या 47, एलएचएस संख्या 63, कर्व संख्या 3 एवं रेलवे लाइन पर बैलास्ट कुशन का निरीक्षण किया। नानपारा स्टेशन पहुंचने पर मानकों के अनुरूप स्टेशन यार्ड, अधीक्षक कार्यालय, पैनल रूम, रिले रूम, बैटरी रूम, फुट ओवरब्रिज, स्टेशन वर्किंग रूल के अपडेशन व नई विद्युतीकृत रेलवे लाइन का व्यापक निरीक्षण किया।
इस मौके पर उन्होंने लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक प्रसन्न कात्यायन, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डाॅ. शिल्पी कन्नौजिया, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अश्विनी कुमार तिवारी, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर वैभव श्रीवास्तव, धनंजय मिश्रा, रविन्द्र सिंह के साथ ही यहां का कार्य देख रहे जगन्नाथ मिश्र भी मौजूद रहे।



ग्रामीणों से अपील
अधिकारियों ने बहराइच-नानपारा स्टेशनों के मध्य नई रेलवे लाइन के समीपवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों से अपील की है कि बृहस्पतिवार से इस रेल खंड को विद्युतीकृत किया जा चुका है। अब यहां सभी खंभों के साथ ही नए विद्युतीकृत रेलवे ट्रैक और ओवरहेड लाइन में करंट दौड़ रहा है इसलिए इससे दूरी बनाए रखें। अपने मवेशियों को रेलवे लाइन के आसपास खुले में न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed