फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   CRPF jawan came wrapped in tricolor, thousands of eyes became moist

Bahraich News: तिरंगे में लिपटा कर आया सीआरपीएफ जवान, हजारों आंखें हुईं नम

Thu, 23 Mar 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 23 Mar 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
CRPF jawan came wrapped in tricolor, thousands of eyes became moist
पयागपुर के दसौती ग्राम में सीआरपीएफ जवान का शव पहुंचने के बाद बिलखते परिजन आैर भारत माता की जय
पयागपुर( बहराइच)। भोपाल मे परेड के दौरान सीआरपीएफ जवान गिरीश तिवारी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। तिरंगे में लिपटा हुआ उसका पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को लाया गया तो पयागपुर थाना परिसर भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। सीओ आनंद कुमार राय व थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने शव को कंधा दिया और फिर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद जवान का शव लेकर सीआरपीएफ टीम पैतृक गांव दसौती पहुंची। इस दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा की गयी। सीआरपीएफ जवान गिरीश तिवारी का शव जैसे ही पैतृक गांव पहुंचा युवाओं ने जब तक सूरज-चांद रहेगा, तब तक गिरीश का नाम रहेगा के जयकारे लगाए। वहीं गिरीश का शव देख उनके पिता जयकरन नाथ व पत्नी सविता खूब रोए। यह नजारा देख वहां मौजूद अन्य सभी भी अपनी आंखों से आंसू नहीं रोक पाए। गमगीन माहौल में लगभग ढाई बजे सीआरपीएफ जवानों ने भी तिरंगे से लिपटे अपने साथी को सलामी दी। इसके बाद हजारों की भीड़ के साथ शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। अंतिम विदाई में क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि कमलेश सिंह, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सूर्यकुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामजी यादव, विपिन श्रीवास्तव, सीआरपीएफ व पुलिस के जवानों सहित हजारों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed