{"_id":"5f04a8ba8ebc3e42d162cce5","slug":"crowds-gathered-at-the-funeral-of-corona-positive-lawyer-bahraich-news-lko529660536","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव अधिवक्ता के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव अधिवक्ता के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नगर के स्टेशन रोड निवासी एक अधिवक्ता को हॉर्ट में परेशानी होने पर लखनऊ ले जाकर दो दिन पूर्व भर्ती कराया गया। इलाज से पूर्व अधिवक्ता का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इसी दौरान सोमवार को अधिवक्ता की लखनऊ में मौत हो गई। उनका पुत्र शव लेकर नानपारा पहुंचा। शाम को सरयू घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें लोगों की भीड़ उमड़ी। उधर, कोरोना से अधिवक्ता की मौत पर प्रशासन ने घर को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया है।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत नगर के स्टेशन रोड निवासी ईश्वर दयाल जायसवाल तहसील नानपारा के नोटरी अधिवक्ता के साथ एलआईसी के साथ इंडियन बैंक के भी लीगल एडवाइजर थे। अधिवक्ता हॉर्ट की बीमारी से पीड़ित था। लखनऊ में स्थित डिवाइन अस्पताल में इलाज के लिए गए। यहां पर चिकित्सकों ने सांस में दिक्कत को देखते हुए कोरोना जांच कराने की सलाह दी। इस पर अधिवक्ता लखनऊ के आदिल नगर टेढ़ी पुलिया निवासी अपने पुत्र के साथ जांच कराने पहुंचे। इसके बाद घर चले गए।
सोमवार सुबह को लखनऊ में ही अधिवक्ता की मौत हो गई। इस पर पुत्र शव लेकर घर चले आए। सोमवार देर को सरयू नदी के तट पर स्थित नानपारा-मिहीपुरवा के गायघाट पर अधिवक्ता का अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें अधिवक्ता समेत लोगों की भीड़ उमडी़। इंडियन बैंक नानपारा के भी कर्मचारी शामिल हुए थे। मंगलवार सुबह लखनऊ से जांच रिपोर्ट अधिवक्ता के पुत्र को भेजी गई। जिसमें अधिवक्ता के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इस पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मृतक के पुत्र ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्रभान को दी। एसडीएम रामआसरे वर्मा, अधीक्षक डॉ. चंद्रभाल, अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अधिवक्ता के मकान को चारो तरफ से बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया है।
30 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे
नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. चंद्रभाल ने बताया कि अधिवक्ता के संपर्क में नगर क्षेत्र के 30 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
40 अधिवक्ताओं की हुई जांच, एक मिला पॉजिटिव
नानपारा तहसील के नोटरी अधिवक्ता के संपर्क में आए 40 अधिवक्ताओं की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कराई। इनमें गुजरातीपुरवा निवासी एक वकील दो दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव निकला है।
जान बचाने के लिए स्वयं कराएं कोरोना जांच
तहसील के अधिवक्ता की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। ऐसे में अधिवक्ता के अंतिम संस्कार में कई लोग शामिल हुए हैं। साथ ही लोगों ने घर पर जाकर मुलाकात की है। प्रशासन उन्हें चिन्हित कर पाने में सफल नहीं हो सकता है। क्योंकि उनकी जानकारी उन्हें लोग देने में संकोच करेंगे।
ऐसे में अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले व मृतक अधिवक्ता व उनके परिवारीजनों से मुलाकात करने वाले लोग स्वयं सीएचसी जाकर अपना सैंपल दें। जिससे उनकी कोरोना जांच हो सके। जीवन बचाया जा सके।
- रामआसरे वर्मा, उपजिलाधिकारी नानपारा