{"_id":"aa22f48c1b72ade199d7d76e8f016748","slug":"crossing-gate-fall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉसिंग गेट टूटा, तीन घंटे आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रॉसिंग गेट टूटा, तीन घंटे आवागमन ठप
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 02 Sep 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। रिसिया के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग का गेट बुधवार सुबह अचानक टूट गया। मौके पर क्रॉसिंग पार कर रहे लोगों ने भाग कर जान बचाई क्रासिंग गेट टूटने से तीन घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
मौके पर पहुंचे तकनीकी रेल कर्मियों ने गेट को दुरुस्त किया तब आवागमन सुचारु हो सका। नट बोल्ट पुराना होने के कारण हादसा होना बताया जा रहा है।
गोंडा-मैलानी प्रखंड पर स्थित रिसिया रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग पर सुबह रेलकर्मी गोंडा से नेपालगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के निकलने के बाद गेट खोल रहे थे।
इसी दौरान अचानक गेट का एक पाइप ऊंचाई पर उठने के बाद टूटकर गिर गया, गेट पार कर रहे लोगों ने भागकर जान बचाई। लगभग तीन घंटे तक गेट का पाइप रोड पर ही पड़ा रहा।
विज्ञापन
सूचना के बाद पहुंचे रेलकर्मियों ने गेट के पाइप को हटाया। रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर जेके श्रीवास्तव ने बताया कि बहराइच में स्थित पीडब्ल्यूआई के अधिकारियों को सूचना दी गई थी। तकनीकी दल ने दोपहर बाद रेलवे क्रासिंग पर पहुंचकर गेट दुरुस्त कर दिया है।
कर्मचारियों के मुताबिक गेट टूटने की वजह उसके नट बोल्ट का पुराना होना है। गौरतलब हो कि इसी मार्ग से रिसिया डिग्री कॉलेज, थाना व नगर पंचायत कार्यालय के लोगों का आवागमन होता है।
रिसिया छोटी बाजार के लोग इसी रेलवे क्रॉसिंग पार कर बहराइच जिला मुख्यालय की यात्रा करते हैं।