फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Crocodile attacked young man, condition critical

मगरमच्छ ने युवक पर किया हमला, हालत गंभीर

Sun, 13 Sep 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Crocodile attacked young man, condition critical
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के ओरीपुरवा चफरिया गांव निवासी एक युवक रविवार की शाम सरयू नदी के पास नित्यक्रिया के लिए गया था। इसी दौरान नदी से निकले मरगमच्छ ने युवक पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह युवक को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया। घायल युवक को पीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत देख उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत ओरीपुरवा चफरिया गांव निवासी पवन कुमार (20) पुत्र रमेश कुमार कदम पुलिया के निकट नित्यक्रिया के लिए गया था। कदम पुलिया सरयू नदी शाखा से निकली है। शाम को पवन जैसे ही नित्यक्रिया के लिए गया, उसी दौरान नदी से निकले मगरमच्छ ने युवक पर हमला कर दिया। युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे मगरमच्छ से छुड़ाया। तब तक मगरमच्छ ने पवन का बायां हाथ चबा लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

लोग उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने पवन को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया। मगरमच्छ के हमले की जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने मगरमच्छ के हमले की सूचना वन क्षेत्राधिकारी दयाशंकर को दी है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed