फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Crocodile attacked the farmer in the field

मगरमच्छ ने खेत में किसान पर किया हमला

Thu, 27 Aug 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Crocodile attacked the farmer in the field
ककरहा रेंज के गूढ़ में मगरमच्छ के हमले में घायल किसान। - फोटो : BAHRAICH
उर्रा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज में गूढ़ टेपरा गांव निवासी एक किसान गुरुवार को खेत में गन्ना छील रहा था। इसी दौरान चफराताल से निकले मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और लाठी मारकर मगरमच्छ को खदेड़ा। इस पर मगरमच्छ पुन: ताल में चला गया। मगरमच्छ के हमले में घायल किसान को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वनकर्मियों को मामले की सूचना दी गई है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज में चफराताल है। यह ताल काफी बड़ा है। इस ताल में विभिन्न प्रजाति की मछलियों का पालन होता है। इस ताल में मछली का शिकार अवैध है। ताल के सामने स्थित खेत में मोतीपुर थाना क्षेत्र के गूढ़ टेपरा गांव निवासी शहबान (32) पुत्र कल्लू गन्ना छील रहा था। इसी दौरान ताल से निकले मगरमच्छ ने ग्रामीण पर हमला कर उसका पैर जख्मी कर दिया। शहबान के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लाठी मारकर मगरमच्छ को खदेड़ा। इस पर वह पुन: चफराताल में चला गया। ग्रामीणों ने घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने मगरमच्छ के हमले की जानकारी रेंज कार्यालय पर दी है, लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों ने निरंतर हो रहे हमले पर नाराजगी जतायी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से सटे तालाब में मौजूद मगरमच्छ को पकड़कर उसे जंगल के तालाबों में छोड़ा जाए, जिससे हमले को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed