{"_id":"570547e14f1c1b9c5ec8128c","slug":"youth-was-arrested-with-39-activated-sim","type":"story","status":"publish","title_hn":"39 एक्टीवेटेड सिम के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
39 एक्टीवेटेड सिम के साथ युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिनगा नगर में निजी क्षेत्र की कंपनियों के एक्टीवेटेड सिम चोरी छुपे बेचे जा रहें हैं। इसका खुलासा भिनगा कस्बा पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने मंगलवार देर रात एक युवक को गिरफ्तार करके किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 39 एक्टीवेटेड सिम बरामद किए हैं।
भिनगा नगर सहित आसपास क्षेत्रों में एक्टीवेट सिम की बिक्री की जा रही है। इसकी लगातार शिकायत पुलिस को मिल रही थी। इन शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने भिनगा कस्बा चौकी प्रभारी अनूपमणि त्रिपाठी को क्राइम ब्रांच की टीम के साथ खुलासा करने का निर्देश दिया था। इसके बाद पुलिस ने अपने मुखबिरों को लगाया गया था।
मंगलवार रात करीब नौ बजे चौकी प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि भिनगा के ही नई बाजार स्थित शरीफ मशीनरी स्टोर से फर्जी पहचान पत्र पर एक निजी कंपनी का एक्टीवेट सिम बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
इस पर चौकी प्रभारी अनूप मणि त्रिपाठी, उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, आरक्षी कलामुद्दीन, राकेश यादव, नवनीत प्रकाश व संदीप राव के साथ दुकान पर छापेमारी किया।
जहां पुलिस ने नई बाजार निवासी अमजद पुत्र मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से पुलिस ने 39 एक्टीवेट सिम बरामद किया। चौकी प्रभारी ने अमजद के विरुद्ध जालसाजी व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।