फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   youth murdered in illegal relations

अवैध संबंधों में युवक की हत्या

Sat, 06 Aug 2016 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
एक युवक शनिवार सुबह खेत में संदिग्ध हालत में मृत मिला। शुक्रवार दोपहर घर से निकले युवक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। पिता ने गांव की एक महिला पर अवैध संबंधों के चलते पुत्र की हत्या करवाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन


कस्बा मिहींपुरवा में धोबी मोहल्ला निवासी सरपंच (45) पुत्र बाबूलाल शुक्रवार सुबह जरूरी काम की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर में लोगों ने उसे छोटा दरोगापुरवा गांव में देखा। देर शाम तक सरपंच घर नहीं लौटा तो पिता ने तलाश शुरू की। शनिवार सुबह सरपंच का शव छोटा दरोगापुरवा गांव के खेत में मिला।
विज्ञापन


सूचना पर परिवारीजन रोते-बिलखते वहां पहुंचे। घटनास्थल पहुंचे थानाध्यक्ष अशरफ परवेज को बाबूलाल ने बताया कि उसके पुत्र का संबंध छोटा दरोगापुरवा गांव की एक महिला से था। सरपंच उसके घर जाना-आना था। शुक्रवार को भी महिला के घर जाने की बात पता चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने महिला द्वारा सरपंच की हत्या करवाकर शव को खेत में फेंकवाने का आरोप लगाया। पुलिस बाबूलाल की तहरीर पर जांच कर रही है। एसओ का कहना है कि सरपंच के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। शरीर नीला पड़ गया था। मौत का कारण और भी कारण हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed