फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth murdered, Body thrown in canal

युवक की हत्या, शव नहर में फेंका

Sun, 14 Aug 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Aug 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
पत्नी की विदाई कराने को पखवारे भर से ससुराल में रह रहा युवक रविवार सुबह गांव से कुछ दूर नहर में संदिग्ध हालात में मृत मिला। उसके सिर, पीठ व पेट पर चोट के निशान थे। मौके पर पहुंचे पिता ने बहू व एक अन्य पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। अवैध संबंधों की बात कही है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। नामजद आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


नानपारा क्षेत्र में मटेरा लक्ष्मनपुर निवासी तुलसीराम (28) पुत्र रिक्खीराम का विवाह सात साल पूर्व पयागपुर के ग्राम सेवढ़ा निवासी सरोज देवी के साथ हुआ था। विवाह के बाद से सरोज ज्यादा समय मायके में रहती थी। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। माह भर से सरोज मायके में रह रही थी।
विज्ञापन


पखवारे भर पूर्व तुलसीराम पत्नी को विदा कराने ससुराल गया तो उसने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। इसके चलते तुलसीराम ससुराल में रुक गया। रिक्खीराम का कहना है कि पुत्र तुलसीराम ने पत्नी के अवैध संबंध सेवढ़ा गांव के लल्लन पासी से होने की बात कही थी। पिता का कहना है कि दो दिन पूर्व तुलसीराम से मोबाइल पर बात हुई थी। उसने कहा था कि पत्नी को विदा कराकर ही लौटेगा। इसी मामले को लेकर विवाद में बेटे की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार गांव के लोगों ने तुलसीराम का शव नहर में उतराता देख सूचना उसकी ससुराल में दी। घरवालों को भी संदेश भेजा। पिता का कहना है कि बहू सरोज व उसके प्रेमी लल्लन ने तुलसीराम की हत्या की है। एसओ विनोद अग्निहोत्री के मुताबिक तुलसीराम के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। उसके हत्या की पुष्टि हो रही है। पिता की तहरीर पर बहू व उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed