फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth killed in police custody from third degree

थर्ड डिग्री से पुलिस हिरासत मेें युवक की मौत

Thu, 06 Jun 2019 11:33 PM IST
Praveen Singh Amarujala Bureau/Bahraich
Amarujala Bureau/Bahraich Published by: Praveen Singh Updated Thu, 06 Jun 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
हुजूरपुर थाने में चोरी के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिये गये एक युवक की पुलिस की थर्ड डिग्री से मौत हो गई। एसपी के निर्देश पर तीन चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने लापरवाह प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। वहीं, अपराध निरीक्षक को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। युवक के परिवार ने पुलिस की पिटाई से मौत होने का आरोप लगाया है। एसपी ने पूरे मामले की जांच एएसपी ग्रामीण को सौंपी है। 
विज्ञापन


हुजूरपुर थाना क्षेत्र के धुरखी गांव निवासी केशरी सिंह के घर करीब 15 दिन पहले चोरी हो गई थी। गांव निवासी अशोक सोनी (27) पुत्र रामसागर सोनी उनके यहां नौकर था। पुलिस चोरी की घटना की जांच कर रही थी। इसी मामले में अशोक को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पुलिस ने बुधवार को थर्ड डिग्री का इस्तेमाल कर अशोक से चोरी का सच उगलवाने की कोशिश की, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


इससे घबराए पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में अशोक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैयाटांड में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उसकी मौत हो गयी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों ने पुलिस की पिटाई से युवक की मौत होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक  ने सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह से बात कर डॉ. प्रभाकर मिश्रा समेत तीन चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया है। इस मामले में एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने हुजूरपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं, अपराध निरीक्षक राकेश पांडेय को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। कोतवाली देहात के निरीक्षक मनोज राय को हुजूरपुर का प्रभार दिया गया है। एसपी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे और भी कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed