{"_id":"5777eaa04f1c1b0b7279bbfa","slug":"youth-killed-body-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या,शव फंदे पर लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या,शव फंदे पर लटकाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्तकी के साथ रहने वाले एक युवक का शव उसके घर में शनिवार सुबह फंदे पर लटकता मिला। शरीर पर चोटों के निशान थे। पिता ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हरदी थानान्तर्गत जंगलपुरवा टेपरा निवासी कमलेश यादव (35) पुत्र राममिलन रामगांव क्षेत्र के नौतला चौराहा निवासी एक नर्तकी के यहां रहता था। वह आयोजनों में वाद्य यंत्र बजाता था। शनिवार सुबह नर्तकी के मकान के एक कमरे में कमलेश का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।
इसकी सूचना थाने को दी गई। कमलेश के परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे। पिता राम मिलन का आरोप है कि नर्तकी उसके बेटे को बहलाकर अपने पास रखे थी। उसी ने हत्या करवाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटकवा दिया है।
विज्ञापन
शरीर पर कई जगह चोटों के निशान भी हैं। उधर थानाध्यक्ष संजय मिश्रा का कहना है कि नर्तकी व परिवार के अन्य सदस्य कमलेश के कई दिनों से चुपचाप रहने की बात कह रहे थे। उनका कहना है कि कमलेश ने फांसी लगाकर जान दी है।
आरोप-प्रत्यारोप के चलते मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के पर उसके अनुसार केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।