फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth jumped in front of the train, died

युवक ट्रेन के आगे कूदा, मौत

Fri, 30 Sep 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
नानपारा रेलवे स्टेशन के निकट एक युवक शुक्रवार दोपहर ट्रेन के आगे कूद गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान हरदी क्षेत्र में सिपहिया प्यूली निवासी के रूप में हुई है। आरपीएफ ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है। 
विज्ञापन


बहराइच से मैलानी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार दोपहर नानपारा रेलवे स्टेशन की पूर्वी क्रासिंग के निकट पहुंची तभी ट्रैक के किनारे मोबाइल पर बात कर रहे युवक ने उसके आगे छलांग लगा दी। ट्रेन के चालक ने नानपारा रेलवे स्टेशन पहुंचकर हादसे की सूचना दी। इस पर आरपीएफ उपनिरीक्षक रामबिलास ने मौके पर पहुंच छानबीन की।
विज्ञापन


मौके से बरामद मोबाइल से एक फोन नंबर पर कॉल करने पर शैलेंद्र नामक युवक वहां पहुंचा। उसने मृतक की पहचान मोहित अवस्थी (21) पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी सिपहिया प्यूली हरदी के रूप में की। बताया कि वह सुबह मोहित के साथ बहराइच आया था। दोपहर में नानपारा पहुंचे। शैैलेंद्र रुपईडीहा चला गया था। मोहित के आत्महत्या की वजह उसका साथी भी नहीं बता सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed