{"_id":"5862a2704f1c1b8840eecb5e","slug":"youth-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार ने युवक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटेदार ने युवक को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
उटघनिया गांव निवासी एक युवक रात में बाजार से घर लौट रहा था। गांव से कुछ दूर पहले ही चौराहे पर दो हमलावर उसे गोली मारकर भाग गए। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
रिसिया थाना अंतर्गत उटघनिया गांव निवासी अजीज (32) पुत्र मंसूर अली का कहना है कि गांव का कोटेदार अब्दुल रहमान राशन वितरण में अनियमितता बरत रहा था। जिसकी उन्होंनेे अधिकारियों से शिकायत की थी। इस पर उसका कोटा निलंबित कर दिया गया था। इसी रंजिश में अब्दुल रहमान ने अजीज को चार दिन पहले देख लेने की धमकी दी थी।
मगर अजीज ने धमकी को हल्के में लिया। सोमवार शाम अजीज बाइक से तुलसीपुर बाजार गया था। देर रात लौटते वक्त मोहसिया रोड चौराहे पर पहुंचते ही अब्दुल रहमान ने अजीज को तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद वह अपने साथी दाऊद की बाइक पर बैठकर भाग गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पाकर परिवारीजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
दाहिने हाथ व पसलियों में छर्रे धंसने से घायल अजीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अजीज के परिवारीजनों की तहरीर पर अब्दुल रहमान व दाऊद के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।