फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   young man's died in District hospital

अस्पताल में नहीं मिला इलाज, युवक की मौत

Sun, 30 Oct 2016 05:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Oct 2016 05:37 PM IST
विज्ञापन
तेज पेट दर्द से कराह रहे एक युवक को रविवार सुबह जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। मगर आधे घंटे तक तड़पने के बावजूद कोई भी डॉक्टर उसे देखने के लिए नहीं आया, इससे युवक की मौत हो गई। इस पर युवक के परिवारीजन व्यवस्था पर बिफर पड़े। हंगामे की स्थिति बन गई। मगर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने समझाकर मामला शांत करा दिया। 
विज्ञापन


हरदी थाना के करमपुरवा बालासराय गांव निवासी मोहित मिश्र (20) पुत्र जयशंकर मिश्र को रविवार भोर में असहनीय पेट दर्द व तेज बुखार की शिकायत हुई। पहले परिवारीजनों ने घरेलू इलाज किया। मगर लाभ न होने पर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां भर्ती कर उसे ड्रिप लगा दी गई। मगर कुछ देर बाद मोहित को और तेज दर्द शुरू हुआ।
विज्ञापन


इस पर परिवारीजन चिकित्सक को बुलाने पहुंचे। मगर उस समय इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक दूसरे रोगियों को देख रहे थे। उन्हें देखने के बाद आने की बात कही। इस दौरान आधे घंटे तक मोहित तड़पता रहा। काफी देर बाद चिकित्सक पहुंचे मगर तब तक मोहित की मौत हो गई। इस पर उसके परिवारीजन बिलख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहराम मच गया। हंगामे की स्थिति बन गई। साथ में मौजूद लोग व्यवस्था पर बिफर पड़े। मोहित के रिश्तेदार विजय कुमार का कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही से मोहित की मौत हो गई। शोरगुल सुनकर अस्पताल परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी पहुंचे गए। उन्होंने किसी तरह परिवारीजनों को समझाकर शांत किया। सभी शव लेकर घर लौट गए। 



इस बारे में सीएमओ का कहना है कि, इमरजेंसी मेें युवक की मौत की सूचना मिली है। उसे काफी नाजुक हालत में परिवारीजन जिला अस्पताल लाए थे। मगर इलाज में लापरवाही का आरोप परिवारीजनों ने मढ़ा है। ये गंभीर मामला है। जांच कराकर जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed