{"_id":"578526be4f1c1b904913d794","slug":"young-man-found-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का शव मिला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाईपास रोड पर एआरटीओ कार्यालय के पास सोमवार की रात एक युवक का शव मिला। शरीर पर चोटों के निशान मिलने से युवक की हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शहर के बाईपास रोड पर सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय स्थित है। सोमवार देर रात एआरटीओ कार्यालय के निकट से गुजर रहे लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े युवक पर गई। लोगों ने इसकी सूचना रामगांव पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने जांच पड़ताल की तो युवक मृत मिला। आसपास के लोगों से शिनाख्त कराई पर सफलता नहीं मिली। युवक के सिर, पीठ, कंधे व हाथ में चोटों के निशान मिले हैं। इससे युवक की हत्या की आशंका जतायी जा रही है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 28 वर्ष के आसपास है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।