फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   women killed for dowry, another commited suicide

दहेज के लिए महिला को दे दिया जहर, दूसरी ने लगाई फांसी

Sat, 27 Feb 2016 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 27 Feb 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
women killed for dowry, another commited suicide
बहराइच/फखरपुर। बौंडी और हुजूरपुर क्षेत्र में दो महिलाएं दहेज की भेंट चढ़ गईं। एक विवाहिता को ससुरालीजनों ने जहर देकर मार डाला जबकि दूसरी ने उत्पीड़न से तंग आकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन


दोनों मामलों में पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

बौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत खैराबाजार गोड़ियनपुरवा गांव निवासी ईश्वरदीन ने बताया कि उसने अपनी बहन रामावती (20) का विवाह साल भर पहले कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत हेमरिया कुट्टी गांव निवासी बनवारी से किया था।
विज्ञापन


गौने के बाद से परिवार के लोग बाइक और एक लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे। बहन ने कई बार उत्पीड़न की बात बताई तो उसके ससुरालीजनों को समझाने-बुझाने की कोशिश की गई लेकिन हालात नहीं सुधरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईश्वरदीन का कहना है कि ससुराल के लोग उसे लाठियों से मारते पीटते थे। जलाने की भी धमकी देते थे। उसी के चलते शुक्रवार रात रामावती को उसके पति बनवारी, ससुर चंदर, सास, चाचा और देवर ने मार-पीटकर जहर खिला दिया।

आस-पड़ोस के लोगों से सूचना मिलने पर ईश्वरदीन बहन के घर पहुंचा तो रामावती मरणासन्न मिली। वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा लेकिन इलाज के दौरान शनिवार सुबह बहन ने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

उधर, हुजूरपुर के खरगूपुर गांव निवासी कमरुद्दीन ने बताया कि उसने अपनी 22 वर्षीय बेटी अफसाना उर्फ कबूतरी का विवाह दो साल पहले फखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भिलौरा बसंती गांव निवासी मैनुद्दीन से किया था।

विवाह के बाद से ही कम दहेज की बात कहकर बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी बीच दामाद मैनुदद्ीन नौकरी करने के लिए सऊदी अरब चला गया।

पिता का कहना है कि दामाद के जाने के बाद ससुराल के लोग अफसाना को और प्रताड़ित करने लगे। इसी से तंग आकर अफसाना ने शुक्रवार की रात घर में पंखे से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर देवर, ननद और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed