फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman raped, forced marriage

महिला से गैंगरेप, जबरन कराई शादी

Mon, 12 Dec 2016 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Dec 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
बहराइच में नानपारा इलाके की रहने वाली एक विवाहिता को बहला फुसलाकर गांव के चार लोग जंगल में ले गए और गैंगरेप किया। इसके बाद डरा-धमकाकर सोनवा क्षेत्र के एक युवक से निकाह करा दिया। युवक ने महिला को जलाने की कोशिश की। रविवार को किसी तरह थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस से की। 
विज्ञापन


सोनवा पुलिस से लिखित शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि वह नानपारा क्षेत्र की रहने वाली है। 14 वर्ष पूर्व मल्हीपुर क्षेत्र में उसका विवाह हुआ था। उसके पांच वर्ष की पुत्री व तीन वर्ष का पुत्र है।  पति एक वर्ष से मुंबई में मजदूरी कर रहा है। कुछ दिन पूर्व उसके मायके से चार लोग घर आए और बहला फुसला कर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक वह अपने साथ 10 हजार रुपये व हजारों के जेवरात भी ले गई। चारों लोगों ने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद तमंचे से धमकाकर सोनवा क्षेत्र के एक युवक से निकाह करा दिया। उसके बाद युवक प्रताड़ित करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पूर्व मिट्टी का तेल छिड़क कर जलाने का प्रयास भी किया गया। रविवार को थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक सोनवा रामयतन वरुण के मुताबिक जुलूस ड्यूटी के चलते अभी मामले की जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed