{"_id":"5770030d4f1c1bcf7379ab1d","slug":"woman-and-child-murdered-body-dumped-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला व बालिका की हत्या, नदी में फेंके शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला व बालिका की हत्या, नदी में फेंके शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्हीपुर क्षेत्र की भकला नदी में उल्टहवा पुल के नीचे रविवार शाम एक महिला व एक बालिका का शव उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव बाहर निकलवाए लेकिन मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। महिला के पेट व बालिका के नाक से खून निकल रहा था जिससे उनकी हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर करनपुर के निकट भकला नदी में उल्टहवा पुल के पास रविवार शाम मवेशियों को पानी पिलाने गए चरवाहों को दो शव उतराते दिखे। एक शव करीब 30 वर्षीया महिला व दूसरा 10 वर्षीया बालिका का था। चरवाहों ने गांव पहुंच कर दूसरे लोगों को शव मिलने की सूचना दी।
ग्रामीणो ने पुलिस को बताया। मल्हीपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव बाहर निकलवाए। छानबीन में महिला के पेट में चाकू की चोट के निशान पाए गए। बालिका के नाक से खून निकल रहा था। कुछ दूर पर एक चाकू, पेन, मोबाइल चार्जर, कंघी, दो ब्लाउज, साड़ी, शाल, पेटीकोट, बीड़ी, चप्पल, आम व बच्ची की कपड़े, पायल, ब्रश आदि मिला।
विज्ञापन
ग्रामीणों से पूछताछ के बाद भी दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी। महिला व बालिका की चोट व बरामद सामान के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या कर शव नदी में फेंक दिए गए।
मौके पर छानबीन करने पहुंचे उप निरीक्षक एसएन पांडे के मुताबिकमहिला व बालिका रिश्ते में मां-बेटी लग रही हैं। वे बिहार की रहने वाली प्रतीत हो रही हैं। संभवना है कि किसी ईंट भट्ठे पर काम करती रही हों। हत्या कर उनकी लाश को फेंका गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों की पहचान की कोशिश की जा रही है।