फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wife Murdered, Body buried

नवविवाहित पत्नी का कत्ल कर दफनाई लाश

Wed, 18 Jan 2017 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 Jan 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
मकोलिया गांव निवासी एक युवक ने अपनी नवविवाहित पत्नी की हत्या करके शव कब्रिस्तान में दफन कर दिया। नवविवाहिता से मिलने उसकी बहन ससुराल पहुंची तो पति ने उसके लापता होने की बात कही। इस पर बहन ने रिसिया थाने में पति समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर उसे गायब करने का आरोप लगाया। हत्या की आशंका भी जताई।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया और दो दिन के भीतर पत्नी को तलाशने की हिदायत देकर छोड़ दिया। जिसके बाद बुधवार सुबह पति ने थाने जाकर पत्नी की हत्या कर शव कब्रिस्तान में दफन करने की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। एसओ की सूचना पर मजिस्ट्रेट ने तहसीलदार को गुरुवार सुबह कब्र खोदवाकर शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


रिसिया के मकोलिया गांव निवासी हफीज का निकाह गोंडा के इटियाथोक के बैजपुर गांव की रहने वाली शबाना (30) के साथ कुछ दिनों पूर्व ही हुआ था। इस शादी से नाखुश हफीज आए दिन शबाना को पीटता था। बीते सप्ताह भर पूर्व शबाना ने अपनी बहन सायरा बानो को फोन कर इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते तीन दिन पहले सायरा बानो गोंडा से उससे मिलने मकोलिया गांव पहुंची। जहां पति व ससुराल वालों ने शबाना के रहस्यमय तरीके से लापता होने की बात कही। मामला संदिग्ध प्रतीत होनेे पर सायरा बानो ने रिसिया थाने में हफीज समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी। उसने शबाना की हत्या की आशंका भी जताई।

इस पर पुलिस ने हफीज को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। ग्राम प्रधान मोहम्मद अली के पैरवी करने पर पुलिस ने दो दिन में पत्नी को तलाशने की सख्त हिदायत देकर मंगलवार को हफीज को छोड़ दिया। इसके बाद बुधवार सुबह हफीज खुद थाने पहुंचा और तीन दिन पहले शबाना की हत्या कर शव कब्रिस्तान में दफन करने की बात स्वीकारी। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


थानाध्यक्ष अशरफ परवेज ने एसपी को सूचना दी। जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने कब्र खोदवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का आदेश दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पति समेत चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गुरुवार सुबह कब्र खोदवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed