फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   while cutting the tree, one arrested

कतर्निया में पेड़ काटते एक गिरफ्तार

Sun, 10 Jan 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 10 Jan 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन

नौबना बीट में शीशम का पेड़ काटकर बोटे बना रहे एक शातिर अपराधी को वनकर्मियों ने गिरफ्तार किया है। उसे जेल रवाना कर दिया गया है। पकड़े गए अपराधी ने पहले भी पेड़ काटने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत ककरहा रेंज के रेंजर विकास अस्थाना को नौबना में हरे शीशम का पेड़ काटे जाने की सूचना मिली थी।

सूचना पर रेंजर ने वन दरोगा महेंद्र मौर्या, रामकुमार समेत पांच वनकर्मियों की टीम तैयार कर मौके पर छापेमारी की। घेराबंदी कर मझरा गांव निवासी रामजी को आरा व कुल्हाड़ी के साथ दबोच लिया गया।
विज्ञापन


मौके पर एक शीशम का पेड़ कटा मिला, जिससे वन अपराधी बोटे तैयार कर रहा था। रेंजर ने बताया कि शातिर वन अपराधी ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि उसने ककरहा रेंज में पहले भी नौ शीशम के पेड़ काटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंजर ने बताया कि वन अपराधी के खिलाफ रेंज केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। लकड़ी को सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed