फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Violence among traders, six injured

व्यापारियों में मारपीट, छह घायल

Fri, 17 Jun 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Jun 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Violence among traders, six injured
अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
दरगाह क्षेत्र स्थित थोक फल मंडी में शुक्रवार सुबह ऑटो खड़ा करने को लेकर व्यापारियों के दो गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे, ईंट व पत्थर से हमला किया। इस घटना से मंडी में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


हमले में दोनों पक्ष के छह लोग घायल हुए जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र में शेखदहीर बंजारीमोड़ निवासी छैलू (50) फल कारोबारी है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह छैलू सहयोगियों के साथ दरगाह क्षेत्र स्थित थोक फल मंडी गया था। थोक व्यवसायी डब्ल्यू की दुकान से फल लादने के लिए आटो खड़ा करने की बात को लेकर छैलू की पड़ोसी फल व्यवसायी हफीज (72) से कहासुनी हो गई। इस पर हफीज पक्ष के लोगों ने छैलू पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर छैलू पक्ष के लोग भी आ गए। इसके बाद दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर ईंट, पत्थर और लाठी-डंडे से हमला किया। इससे मंडी में भगदड़ मच गई। एक पक्ष पर असलहे निकालने का भी आरोप है। इस घटना से फल व्यवसायी सहम गए। 

मंडी के व्यापारियों ने घटना की सूचना थाने पर दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया। एक-डेढ़ घंटे तक फल मंडी में अफरातफरी की स्थिति रही।


इस घटना में व्यापारी छैलू के अलावा हफीज, मुन्ना (35), मोहम्मद अहमद (42), फैज (25) निवासी बंजारी मोड़ और नाजिरपुरा मोहल्ला निवासी शेरु (28) घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां मोहम्मद अहमद व मुन्ना की हालत गंभीर बताई गई है।

छैलू ने हफीज को नामजद करते हुए दरगाह थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक केस दर्ज कर जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed