{"_id":"5820a9f04f1c1bf47eb3813b","slug":"villagers-caught-two-criminals","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने पकड़े दो बदमाशों ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने पकड़े दो बदमाशों
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल व्यवसायी से रविवार रात बाइक लूटकर भाग रहे तीन सशस्त्र बदमाशों में दो को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया। दोनों बदमाशों की धुनाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मौके से भागे तीसरे बदमाश की तलाश कर रही है।
ग्राम तप्पेसिपाह निवासी तौफीक अहमद का होटल जरवलरोड में है। रविवार रात 11 बजे तौफीक झुकिया गांव के मजदूर को छोड़ने गया था। देर रात लौटते समय लखनऊ-बहराइच मार्ग पर झुकिया बैरियर के पास मौजूद तीन युवकों ने होटल व्यवसायी को रोक लिया। तौफीक के रुकते ही बदमाशों ने कट्टे से धमकाकर उसकी बाइक (यूपी40पी-7202भन छीन ली।
बदमाशों के भागते ही व्यवसायी ने शोर मचा दिया। इस पर कुछ दूर मौजूद असलम, सफीक, संत लाल, रमेश प्रधान आदि ने दौड़ाकर बदमाशों को घेर लिया। बाइक समेत दो बदमाश पकड़ में आ गए। एक बदमाश फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों की ग्रामीणों ने धुनाई कर दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने दोनों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। उनकी पहचान शीबू पुत्र शरीफ गौतम नगर इकौना श्रावस्ती व सुमित चौधरी पुत्र एसपी चौधरी निवासी नत्था पुरवा थाना इकौना जिला श्रावस्ती के रूप में हुई। थानाध्यक्ष के मुताबिक फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।