{"_id":"58d413524f1c1b776a1a2b79","slug":"two-shops-and-three-houses-explored-by-the-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने खंगालीं दो दुकानें व तीन मकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने खंगालीं दो दुकानें व तीन मकान
अमर उजाला/बहराइच
Updated Thu, 23 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
घर में बिखरा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदी थाना क्षेत्र के ऐरिया गांव में बुधवार की रात चोरों ने दो दुकानों व तीन मकानों में धावा बोलकर छह लाख की संपत्ति पार कर दी। इनमें एक पूर्व प्रधान का परिवार भी शामिल है। इस मामले में थाने पर तहरीर दी गई है, लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है।
हरदी थाना क्षेत्र के ऐरिया गांव निवासी पूर्व प्रधान राघवेंद्र श्रीवास्तव बुधवार की रात परिवारीजनों के साथ घर में सो रहे थे। इसी बीच देर रात चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए और कमरे का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये, कपड़े, बर्तन, दो लाख के जेवरात व अन्य सामान उठा ले गए। सुबह परिवार के लोग सोकर उठे, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
उधर, इसी रात पूर्व प्रधान के भाई वैरागी श्रीवास्तव के घर से चोरों ने 50 हजार के कपड़े, बर्तन व जेवरात आदि पार कर दिए। इसके बाद चोरों ने मीरा देवी के घर में घुसकर पांच हजार रुपये, बर्तन, जेवरात आदि समेट लिए, जबकि एलआईसी अभिकर्ता रामकुमार उर्फ रामू के घर से चोरों ने बर्तन और जेवरात समेत एक लाख की संपत्ति उड़ा दी।
विज्ञापन
जाते हुए चोर गांव के बाहर ऐरिया चौराहे पर स्थित प्रेमप्रकाश और जगदीश भास्कर की परचून की दुकान से भी 80 हजार से अधिक का सामान समेट ले गए। मकानों और दुकानों से लगभग छह लाख की संपत्ति चोर उठा ले गए हैं।
घटनाओं की सूचना थाने पर दी गई। उपनिरीक्षक राजकुमार रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी स्थानों पर मुआयना किया। थानाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।