फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two people injured in dacoits attack

डकैतों के हमले में दो लाेग घायल

Thu, 03 Nov 2016 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Nov 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
सशस्त्र डकैतों ने बुधवार रात दो स्थानों पर धावा बोला। लूटपाट के दौरान  कोतवाली देहात क्षेत्र में एक मोटर कंपनी के कैशियर और रिसिया में ग्रामीण को मारपीट कर जख्मी कर दिया। ग्रामीणों के विरोध पर डकैत फायरिंग करते भाग निकले। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र में बंजारी मोड़ निवासी महेंद्र विक्रम सिंह (22) एक मोटर कंपनी की एजेंसी में कैशियर कार्यरत है। बुधवार रात करीब 12 बजे सशस्त्र डकैत छत के सहारे घर में घुस गए। आहट पाकर महेंद्र विक्रम की नींद खुल गई। उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार सुन परिवार के लोग दौड़े। इस पर बदमाश भाग निकले। 
विज्ञापन


उधर रिसिया क्षेत्र में पड़रीतारा गांव निवासी रामसमुझ त्रिपाठी के घर में बुधवार आधी रात को दर्जनभर सशस्त्र डकैतों ने धावा बोल दिया। उनकी आहट पर रामसमुझ (64) की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया तो बदमाशों ने धमकाकर काबू में कर पीटा। धारदार हथियार से मारकर लहूलुहान कर दिया। इस बीच शोर सुनकर परिवारीजन व गांव के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक बदमाशों ने आठ-नौ राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। दोनों घटनाओं के घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाने पर दी। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र वर्मा व रिसिया के थानाध्यक्ष परवेज अशरफ का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। उसके बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed