फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two girls drown in channel, death

दो बच्चियां नाले में डूबीं, मौत

Sat, 25 Jun 2016 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Jun 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
डगमरा नाले में नहाने गईं दो बच्चियों की पानी में डूबकर मौत हो गई। परिवारीजनों ने उनके शव नाले से निकाले। पुलिस को सूचना दिए बिना दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया है। 24 घंटे के दौरान क्षेत्र में बच्चों के नाले में डूबकर मरने की यह दूसरी घटना है। गुरुवार को भैंसाही पहाड़ी नाले में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गई थी।  
विज्ञापन


सिरसिया क्षेत्र में ग्राम बलनपुर बसंतपुर मजरा खपरीपुर निवासिनी बाठे की पुत्री मोटका (9)  शुक्रवार को गांव की ही प्रियंका (12) पुत्री जोगी नाई, अखिलेश (14) पुत्र लक्ष्मी नारायण व ननकना (10) पुत्री कामता व अन्य बच्चों के साथ लकड़ी बीनने गई थी।
विज्ञापन


शाम को लौटते समय रास्ते में डगमरा पहाड़ी नाले में बच्चे नहाने लगे। इस दौरान प्रियंका व मोटका पानी की बीच धारा में पहुंचकर दोनों डूब गईं। यह देख अन्य बच्चे वहां से भाग निकले और घर पहुंचकर परिवारीजनों को बताया। सूचना पर ग्रामीण नाले के पास जमा हुए और डूबे बच्चियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद दोनों के शव नाले के पानी में मिल गए। हादसे की सूचना सिरसिया पुलिस को दिए बिना ही परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष सिरसिया यासीन खान के मुताबिक घटना की जानकारी हुई लेकिन परिवारीजनों ने बच्चियों के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed