{"_id":"579a40674f1c1b6b6e21df91","slug":"two-criminals-arrested-with-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बदमाश तमंचे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बदमाश तमंचे के साथ गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा क्षेत्र में सक्रिय बावरिया गैंग के दो बदमाशों को पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार किया है। उनके पास तीन किलो चरस व लूट का सामान बरामद हुआ है।
नानपारा क्षेत्र में कई हफ्ते से बावरिया गिरोह सक्रिय था।
गत 21 जुलाई को बदमाशों ने पुलिस को चकमा देते हुए पचपेड़वा गांव लूटपाट की। बदमाशों को पकड़ने के लिए एसपी ने एक टीम बनाई और नानपारा पुलिस को भी धरपकड़ के आदेश दिए। बुधवार रात पुलिस टीम ने बदलू रामभगतपुरवा रेलवे क्रासिंग के निकट दो बदमाशों को पकड़ा।
उनके पास तीन किलो चरस, चार हजार रुपये, तमंचा आदि बरामद हुआ। उनकी पहचान सुजौली क्षेत्र में विशुनापुर निवासी रामसागर व नसीम के रूप में हुई। दोनों बावरिया गिरोह के सदस्य बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाशों ने बताया कि 21 जुलाई को पुलिस टीम को चकमा देकर लूट की थी।
विज्ञापन
बदमाशों ने बताया कि उनके गैंग में गोला गोकरननाथ निवासी लंठू उर्फ शिवकुमार, गंठा उर्फ नफीस, टांडा पीलीभीत निवासी लखपत उर्फ खोपड़ा और खरगापुर हैदराबाद लखीमपुर निवासी सुनील कुमार शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लखीमपुर और पीलीभीत पुलिस से संपर्क किया गया है।