फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   TTE arrested in fake tax collection

ट्रेन में वसूली कर रहा फर्जी टीटीई गिरफ्तार

Tue, 02 Apr 2019 11:44 PM IST
Praveen Singh न्यूज डेस्क, बहराइच
न्यूज डेस्क, बहराइच Published by: Praveen Singh Updated Tue, 02 Apr 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
गोंडा-मैलानी प्रखंड की ट्रेनों में यात्रियों से टिकट चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत पर आरपीएफ की टीम ने मंगलवार को छापामारी करते हुए एक फर्जी टीटीई को गिरफ्तार किया। उसके पास से फर्जी आईडी बरामद हुई है। यात्रियों से वसूल किए कुछ पैसे भी मिले हैं। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


गोंडा-मैलानी प्रखंड की ट्रेनों पर यात्रियों से फर्जी टीटीई द्वारा टिकट चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। लंबे अरसे से अवैध वसूली का सिलसिला जारी था। शिकायतें मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल गोंडा की सीआईबी टीम के निरीक्षक भीम सिंह की अगुवाई में मंगलवार को गोंडा से बहराइच आ रही डेमू ट्रेन में चेकिंग की गई।
विज्ञापन


इस दौरान ट्रेन के एक कोच में टीटीई द्वारा यात्रियों के टिकट चेक किए जा रहे थे। टीम को शक होने पर उसे रोका गया। फर्जी टीटीई ने टीम को धौंस में लेते हुए आईडी भी दिखाई। इस पर टीम ने कड़ाई से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी टीटीई की पहचान जनपद बलिया के उभांव गांव निवासी मोहम्मद इसरार के रूप में हुई। उसने बताया कि वह करीब दो माह से गोंडा-बहराइच के बीच अवैध तरीके से टिकट की चेकिंग कर वसूली कर रहा था।


उसके पास से फर्जी नेमप्लेट और यूनीफॉर्म के साथ ही एक आईडी भी बरामद हुई है। यात्रियों से वसूले गए 213 रुपये भी मिले हैं। जीआरपी थानाध्यक्ष श्यामदेव ने बताया कि सीआईबी के निरीक्षक की तहरीर पर फर्जी टीटीई के खिलाफ धोखाधड़ी, सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed