फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   truck hits father-son, dead

बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने रौंदा, मौत

Mon, 02 May 2016 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 May 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
truck hits father-son, dead
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
उर्रा (बहराइच)। हरखापुर में रिश्तेदारी से लौट रहे लखीमपुर निवासी पिता-पुत्र को नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर ट्रक ने रौंद दिया। बाइक सवार पिता व मासूम पुत्र की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। मालूम हो कि गाड़ी चला रहा पिता हेल्मेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


लखीमपुर जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया गांव निवासी दामोदर शुक्ला (35) की ससुराल कोतवाली मुर्तिहा के हरखापुर में रिक्खीराम शुक्ला के यहां है। रविवार सुबह वह अपने छह वर्षीय पुत्र गोलू के साथ बाइक से हरखापुर आए थे।
विज्ञापन


यहां से देर शाम दोनों घर के लिए रवाना हुए। जब वे लखीमपुर सीमा के पास पहुंचे तभी लखीमपुर की ओर से आ रहा ट्रक उनकी बाइक से भिड़ गया और उन्हें रौंदता हुआ भाग निकला। पिता-पुत्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना थाने को दी गई। मौके पर पहुंचे एसओ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से इमलिया और हरखापुर गांव में कोहराम मचा।

हादसों में युवक की जान गई, दो घायल

बहराइच। इलाहाबाद जिले के करनलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरिया गांव निवासी दुर्गा प्रसाद (40) रविवार रात भतीजा आकाश (19) के साथ पिकअप पर नींबू लोड कर बहराइच मंडी आ रहा था। खुटेहना के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से पिकअप की टक्कर हो गई।

गंभीर रूप से घायल आकाश ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि चालक दुर्गा प्रसाद को हल्की चोटें आई। उधर, नानपारा के तरपिहनपुरवा गांव निवासी चुन्नीलाल (70) को घर के सामने बोलेरो ने टक्कर मार दी।

चुन्नीलाल को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। उधर, हरियाणा प्रांत के नोहो जिले के पौखर गांव निवासी सलीम (40) रविवार रात गंगवल आया था। यहां साइकिल सवार से भिड़ंत हो गई। 

टैंकर-जीप भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच जख्मी

फखरपुर (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर फखरपुर कस्बे में रविवार शाम सड़क किनारे एक मैक्स जीप खड़ी थी। इसमें दहौरा गांव निवासी एक ही परिवार के कई लोग सवार थे। इन सभी को कैसरगंज में रिश्तेदार के यहां वैवाहिक समारोह में जाना था।


इसी दौरान बहराइच से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने जीप को टक्कर मार दी। इससे जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सलमान (13), समीरुल (32), साकिरा (50), रजिया (5) व कैसरगंज के पुरैनी निवासी कमरू (30) घायल हो गए।

सभी को पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed