फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   traffic banned on indo-nepal border

इंडो-नेपाल सीमा पर आवागमन ठप

Tue, 01 Dec 2015 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 01 Dec 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा/बाबागंज। भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन पूरी तरह ठप है। सोमवार रात हुए संघर्ष के बाद सुबह फिर मधेसियों ने नाकेबंदी कर दी।
विज्ञापन


भारत से वाहनों का प्रवेश नेपाल में नहीं हो पा रहे है, जिसके चलते भारतीय क्षेत्र में वाहनों की कतारें लगी रहीं। हालांकि, दोनों तरफ सुरक्षा बल मोर्चा संभाल रहे हैं।

संयुक्त तराई मधेस मुक्ति मोर्चा के बैनर तले नेपाल के मधेस समुदाय के लोग स्वायत्त मधेस प्रदेश स्थापना की मांग पर अड़े हैं।

इसे लेकर मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रविवार से भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल परिक्षेत्र में अनिश्चितकालीन आंदोलन कर नाकेबंदी कर दी है, जिसके चलते भारत और नेपाल के बीच खाद्य-पदार्थों के ट्रकों का आवागमन ठप है। पेट्रो उत्पाद भी नेपाल नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन


मधेसी नागरिकों के आंदोलन को कमजोर करने के लिए सोमवार देर रात नेपाल मूल के कुछ लोगों ने आंदोलनकारियों को भगाने की कोशिश की जिसको लेकर संघर्ष हुआ। पेट्रोल बम फेंके गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल पुलिस ने रबर की गोलियां दागीं। पूरी रात कर्फ्यू लगा रहा। हालांकि भोर में कर्फ्यू हटा दिया गया। इसके बाद सुबह छह बजे मधेस आंदोलनकारी फिर सीमा पर पहुंच गए।

मोर्चा के पशुपति दयाल मिश्र, कमरुद्दीन राई, ललित रौनियाल, कौशल किशोर, राजकिशोर, प्रभा मिश्रा की अगुवाई में 200 से अधिक मधेसी कार्यकर्ताओं ने इंडो-नेपाल मुख्य द्वार पर फिर नाकाबंदी कर दी, जिसके चलते आवागमन मंगलवार को भी बहाल नहीं हो सका।

विवाद बढ़ने की आशंका के मद्देनजर नेपाल पुलिस बल ने सशस्त्र मोर्चा संभाल लिया। वहीं भारत सीमा क्षेत्र में सीओ नानपारा भरत यादव, एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट जयप्रकाश फोर्स के साथ मुस्तैद रहे।


वार्ता हुई विफल
सीमा पर मधेसी आंदोलनकारियों की नाकाबंदी को खत्म करवाने के लिए एसएसबी और नेपाल पुलिस के अधिकारियों ने सीमा पर वार्ता शुरू की। भनक लगने पर मधेसी आंदोलनकारी मौके पर पहुंच गए और वार्ता का विरोध करने लगे। इस पर दोनों देशों के अधिकारी अपनी सीमा में चले गए। वार्ता विफल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed