फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Throwing bombs in revenge, RTI activist killed, 10 injured

रंजिश में फेंके बम, आरटीआई कार्यकर्ता की मौत, 10 घायल

Mon, 06 Feb 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Mon, 06 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Throwing bombs in revenge, RTI activist killed, 10 injured
पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली देहात क्षेत्र के श्यामपुर नदौना गांव में रविवार देर रात मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे आरटीआई एक्टिविस्ट पर रंजिश के चलते बम से हमला किया गया। उसने घर में घुसकर जान बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने घर पर भी कई देशी बम फेंके। 40 मिनट तक रुक-रुक कर धमाके होते रहे। हमले में घायल आरटीआई एक्टिविस्ट की लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई, जबकि पांच महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले में प्रधानाचार्य समेत नौ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के श्यामपुर नदौना गांव निवासी व नदौना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव और ओमप्रकाश वर्मा (37) पुत्र जगराम वर्मा के बीच चार साल से रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते आए दिन दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट होती थी।
विज्ञापन


सप्ताह भर पूर्व दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। रविवार की शाम ओमप्रकाश गांव में अपने पट्टीदार के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां पर शामिल होने के बाद वह देर रात जब घर लौट रहा था, तभी विपक्षियों ने घर से 100 मीटर की दूरी पर उस पर देशी बम से हमला कर दिया, लेकिन बम कुछ दूरी पर फटा। इस पर ओमप्रकाश जान बचाने के लिए घर की ओर भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह दरवाजे पर पहुंचा, तभी दूसरा बम उसकी पीठ पर आकर लगा। धमाके के साथ ओमप्रकाश के दोनों हाथ के पंजे उड़ गए। चीख सुनकर परिवारीजन व आसपास के लोग दौड़े। इसी दौरान हमलावरों ने ताबड़तोड़ घर पर कई बम फेंके। 40 मिनट तक रुक-रुक कर बमबाजी होती रही। जिसकी चपेट में आकर ओमप्रकाश की पत्नी पूनम वर्मा (30), रेखा (35) पत्नी रामजी, कलावती (50) पत्नी प्रह्लाद, संगीता (25) पत्नी विनोद, रामावती (40) राधिका प्रसाद, श्यामबिहारी (62) पुत्र रामछबीले, मनोज वर्मा (25) पुत्र रामेश्वर, संदीप (20) पुत्र जगदेव, वीरेंद्र (28) पुत्र ननकऊ और उद्देश्य (10) पुत्र चिंताराम लहूलुहान हो गए।

धमाका और चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े। इस पर हमलावर बम फेंकते हुए भाग गए। आनन-फानन में सभी घायलों को रात में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर ओमप्रकाश की हालत नाजुक देखकर उसे डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन जरवलरोड पहुंचते ही ओमप्रकाश ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

मृतक के परिवारीजनों की ओर से दी गई तहरीर पर प्रधानाचार्य राजकुमार यादव समेत नौ लोगों के खिलाफ हत्या और बम से हमले का केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने बताया कि आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


श्यामपुर नदौना निवासी राजकुमार यादव गांव में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का संचालन करते हैं। चार वर्ष पूर्व विद्यालय के 150 से अधिक छात्रों की छात्रवृत्ति हड़पने का मामला सामने आया था। इस पर गांव के छात्रों के अभिभावकों ने अधिकारियों को पत्र दिया। जांच में घोटाले की पुष्टि हुई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते ओमप्रकाश ने आरटीआई के तहत अधिकारियों को पत्र भेजा। जिससे पूरा घोटाला खुलकर सामने आया। विभागीय कार्रवाई शुरू हुई। इसी मामले को लेकर राजकुमार और ओमप्रकाश के बीच रंजिश चल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed