{"_id":"5cd761982d1f5585f95cb099440cf1c3","slug":"three-places-three-million-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा की दुकान समेत तीन जगहों सेे तीन लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा की दुकान समेत तीन जगहों सेे तीन लाख की चोरी
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरगंज कस्बे में सराफा व्यवसायी की दुकान का ताला काटकर चोरों ने एक लाख का माल पार कर दिया जबकि सिकंदरपुर निवासी एक होमगार्ड व एक ग्रामीण के यहां घुसे चोरों ने 20 हजार नकदी समेत दो लाख की संपत्ति पार कर दी। पुलिस ने जांच की है। अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
कैसरगंज थाना अंतर्गत कस्बा निवासी संजय सोनी की सर्राफे की दुकान बाजार में ही है। शुक्रवार रात में चोरों ने दुकान का ताला काटकर चांदी की तस्तरी, कटोरी, चम्मच, इन्वर्टर, बैट्री समेत लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति साफ कर दी। सूचना मिलने पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामेंद्र देव सिंह समेत अन्य व्यापारी मौके पर पहुंच गए। सीओ भदौरिया ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
हरदी थाना अंतर्गत सिकंदरपुर निवासी होमगार्ड रमेश चंद्र शुक्ला की तैनाती हरदी थाने में हैं। शुक्रवार रात तीन बजे ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान सवा तीन बजे के आसपास वह ड्यूटी करके घर गए तो वहां किवाड़ खुला देखा। दीवार के सहारे घुसे चोरों ने पत्नी सरिता शुक्ला व बच्चों को बाहर से कुंडी से लगाकर बंद कर दिया जिससे वह सभी नहीं निकल पाए। रमेश के यहां से चोरों ने पांच हजार रुपये नकदी, एक लाख के जेवरात, कपड़ा, बर्तन समेत डेढ़ लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दी। बगल के निवासी पूर्व प्रधान अनिल शुक्ला के पिता जीप मालिक रामकिशुन शुक्ला जीप का संचालन करते हैं। इनके यहां से 15 हजार नकदी व अन्य सामान समेत 50 हजार की संपत्ति चोर समेट ले गए। दोनों पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। एसआई बड़ेलाल यादव व वीरेंद्र उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।