{"_id":"5748789e4f1c1b2f076911c4","slug":"three-houses-burned","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से तीन मकान जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग लगने से तीन मकान जले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
आग से मकान राख
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पयागपुर के रुकनापुर गांव में गुरुवार देर रात लगी आग से तीन मकान जलकर राख हो गए। इस हादसे में करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। परिवारीजीन खुले आसमान के नीचे आ गए। क्षेत्रीय लेखपाल ने मुआयना कर रिपोर्ट तहसील भेजी।
रुकनापुर निवासी जाकिर के परिवार की महिलाएं रात में घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान मकान में आग लग गई। परिवार के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े तब तक आग की लपटों ने पड़ोसी आरिफ और शमशाद के मकान को भी चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग को फैलने से रोका। इस दौरान तीनों ग्रामीणों के घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ने गांव पहुंचकर क्षति की रिपोर्ट तहसील भेजी है। पीड़ित परिवारीजन खुले आसमान तले गुजर बसर करने को मजबूर हैं।