फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three brothers injured in dacoits firing

लूटपाट के विरोध पर डकैतों ने मारी गोली, तीन भाई घायल

Fri, 04 Nov 2016 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Nov 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
Three brothers injured in dacoits firing
डकैतों का हमला - फोटो : अमर उजाला
सशस्त्र डकैतों ने गुरुवार रात भिनगा इलाके के एक गांव में धावा बोल दिया। एक मकान में दाखिल हुए डकैतों ने परिवारीजनों के विरोध पर फायरिंग कर दी। इस हमले में तीन भाई घायल हो गए। शोर सुनकर जमा हुए ग्रामीणों ने एक डकैत को घेरकर पकड़ लिया। उसके अन्य साथी फरार हो गए। पकड़े गए डकैत को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


भिनगा क्षेत्र में ग्राम विशुनपुर रामनगर में गुरुवार रात करीब दो बजे आधा दर्जन से अधिक सशस्त्र डकैतों ने छेदीराम के घर पर धावा बोल दिया। उनकी आहट पर छेदीराम का पुत्र पवन, पंकज व रक्षाराम जग गए। मदद के लिए शोर मचाने के साथ पवन डकैतों से भिड़ गया। इस पर एक डकैत ने पवन पर गोली चला दी। सिर व घुटने में गोली लगने से पवन घायल हो गया।
विज्ञापन


यह देख पंकज व रक्षाराम दौड़े तो डकैतों ने उस पर भी गोली चलाई। वह दोनों भी गोली के छर्रे लगने से जख्मी हो गए। इस बीच अन्य ग्रामीणों की मदद से डकैतों को घेर लिया। खुद को घिरता देख डकैत मौके से भागने लगे। उनमें एक को ग्रामीणों ने घेरकर मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए डकैत को थाने ले जाकर पूछताछ की तो उसकी पहचान बलरामपुर जिले में तुलसीपुर क्षेत्र के ग्राम प्रेमनगर निवासी किशोरी लाल पथरकट्ट के रूप में हुई। घटना के दौरान डकैतों की फायरिंग में घायल पवन, पंकज, रक्षाराम और पकड़े गए डकैत किशोरी लाल को जिला चिकित्सालय भिनगा भेजा गया।


पवन की हालत गंभीर बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय के मुताबिक घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह का कहना है कि पकड़े बदमाश से एक तमंचा भी बरामद किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम सक्रिय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed