{"_id":"5c869cafbdec22144a271d38","slug":"the-young-man-body-was-thrown-into-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका
Mon, 11 Mar 2019 11:07 PM IST
Praveen Singh
न्यूज डेस्क, बहराइच
न्यूज डेस्क, बहराइच
Published by: Praveen Singh
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-बहराइच मार्ग पर सोमवार दोपहर रसूलपुर दरेहटा गांव के पास नाले में एक युवक का शव अर्धनग्न हालत में मिला। कयास लगाए जा रहे हैं कि हत्या के बाद शव को फेंका गया। उसके नाजुक अंग क्षतिग्रस्त मिले। सिर पर ईंट से प्रहार के निशान थे। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
फखरपुर थाना अंतर्गत रसूलपुर दरेहटा गांव के निकट नाला बहता है। सोमवार दोपहर में आसपास गांव के लोग नाले के तट पर मवेशियों को घास चरा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने नाले में एक युवक का शव देखा। इस पर सभी दहशत में आ गए। सूचना पाकर गांव के लोग भी एकत्रित हो गए। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक के नाजुक अंग क्षतिग्रस्त मिले। सिर और चेहरे पर ईंट से कूचने के निशान मिले। लग रहा था कि किसी ने हत्या कर शव फेंका है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फोटोग्राफी के बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। शिनाख्त नहीं हुई है। उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।