{"_id":"574873014f1c1b9b37690810","slug":"the-woman-tried-to-burn-alive-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को जिंदा जलाने का प्रयास, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को जिंदा जलाने का प्रयास, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरगाह क्षेत्र की एक महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। आरोप जेठ व बहनोई ने पहले तो डंडों से पिटा और फिर केरोसिन डालकर महिला को आग के हवाले कर दिया। जानकारी होने पर पड़ोसियों ने गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। वारदात के दौरान उसका पति मजदूरी करने बाहर गया था।
डॉक्टरों ने महिला की हालत बेहद नाजुक बताई है। महिला की हालत देख उसके तीन बेटों का बुरा हाल है। पीड़िता ने मजिस्ट्रेट को कलम बंद बयान देने के साथ आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। दरगाह शरीफ थानान्तर्गत सगरा गांव निवासी छैलू पल्लेदारी कर घर का गुजारा करता है।
गुरुवार की शाम उसे घर लौटने में देर हो गई। इस बीच किसी बात को लेकर छैलू की पत्नी कृष्णावती (30) का जेठ ननके से विवाद हो गया। आरोप है कि ननके ने कृष्णावती की पिटाई कर दी। इसका विरोध करने पर ननके ने बहनोई दाताराम, भांजे रक्षाराम, पोकी व सुरेश के साथ मिलकर कृष्णावती पर केरोसिन उड़ेलकर उसे आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
आग की लपटों में लिपटी कृष्णावती बचाव के लिए शोर मचाती हुई घर के बाहर भागी। यह देख पड़ोसियों ने आग बुझाई लेकिन तब तक कृष्णावती गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। पड़ोसियों ने ही उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाया। सूचना पर छैलू तत्काल पत्नी के पास पहुंचा।
छैलू का आरोप है कि इससे पूर्व भी बड़े भाई ननके दहेज की मांग को लेकर उसकी पत्नी को प्रताड़ित कर चुके हैं। दो साल पूर्व उन्होंने पत्नी कृष्णावती को खूब पीटा था। उसका कान काट लिया था। कृष्णावती ने पांचों आरोपियों के खिलाफ दरगाह थाने में तहरीर दी है।
मजिस्ट्रेट को भी घटना के संबंध में बयान दिया है। सर्जन डॉ. आरके बसंत के मुताबिक कृष्णावती करीब 80 फीसदी झुलसी है। उन्होंने उसकी हालत नाजुक बताई है।