फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The five youths drowned in the bath Ghaghra

घाघरा में नहाने गए पांच युवक डूबे

Sun, 03 Apr 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 03 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
The five youths drowned in the bath Ghaghra
जान रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
घाघरा नदी में पिकनिक मनाने आए पांच युवक नदी में नहाते समय डूब गए। हाथ से ट्यूब छूटने से यह हादसा हुआ। पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन युवकों को गोताखोरों और एक को साहसी बच्चों ने बचा लिया। मृतक युवक ननिहाल में घूमने आया था। परिवारीजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। 
विज्ञापन


गर्मी में छुट्टियां बिताने जरवलरोड के झुकिया गांव निवासी भगेलू के रिश्तेदार आए थे। लखनऊ के आलमबाग के टेढ़ीखेड़ा मोहल्ला निवासी सादाबा पुत्र अब्दुल सलाम, बाराबंकी जनपद के पानापुर गांव निवासी मुन्ना पुत्र एजाज और अतीक अहमद पुत्र रफीक व जरवल रोड के ही झुकिया गांव निवासी शहजाद व आदमपुर निवासी शमीम के साथ रविवार दोपहर करीब दो बजे के आसपास संजय सेतु घाघराघाट पुल के नीचे पानी में तैरने चले गए। सभी ट्रैक्टर के टायरों की ट्यूब के सहारे नदी में अठखेलियां कर रहे थे।
विज्ञापन


तभी अचानक सभी के हाथ से ट्यूब छूट गया। तेज बहाव में सभी नदी की धारा में बहने लगे। इस पर पास ही नदी में नाव पर बैठकर धागे में चुंबक लगाकर नदी में फेंके गए पैसे तलाश रहे खासेपुर जरवलरोड निवासी ऊदल (13) व ननकऊ (12) ने अतीक को लकड़ी का डंडा पकड़ा दिया। जिसके सहारे उसे बाहर निकाला गया। अन्य तीन युवकों को आसपास मौजूद गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। जबकि सादाब गहरे पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपने ननिहाल झुकिया निवासी भगेलू के घर गर्मी की छुट्टिया मनाने आया था। एसआई विजय बहादुर सिंह व क्षेत्रीय लेखपाल सुरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि नदी में डूब रहे सभी लोग रिश्तेदारी में आए थे । मृतक की लाश को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed