फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The boy was beaten to death in a mango breaking dispute

आम तोड़ने के विवाद में बालक की पीटकर हत्या

Fri, 03 May 2019 11:20 PM IST
Praveen Singh Amarujala Bureau/Bahraich
Amarujala Bureau/Bahraich Published by: Praveen Singh Updated Fri, 03 May 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
 ककरा नेवादा गांव के कोरियनपुरवा में शुक्रवार को सुबह खेलते समय बच्चों ने आम तोड़ना शुरू कर दिया। आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में दो बच्चों के बीच मारपीट हो गई। इसी दौरान मौके पर पहुंचे एक बच्चे के परिवारीजनों ने दूसरे बच्चे की लाठी-डंडों से पिटाई कर उसे मरणासन्न कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज शुरू होते ही बालक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन



कोतवाली देहात क्षेत्र के ककरा नेवादा गांव के कोरियनपुरवा निवासी सहादत अली ने बताया कि उनका आठ वर्षीय पुत्र असलम सुबह सात बजे चाय पीकर खेलने निकल गया। वह घर के निकट बाग में खेल रहा था, तभी पड़ोसी अजय कुमार का पुत्र मौके पर पहुंच गया। खेल-खेल के दौरान दोनों बच्चे आम तोड़ने लगे। आम तोड़ने को लेकर दोनों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन



अजय के पुत्र के शोर मचाने पर उसकी मां व परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और  और असलम को लात-घूसों से पीटा। फिर लाठी और डंडे से पीटकर मरणासन्न कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर सहादत व परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। घायल असलम को परिवारीजन तत्काल गिलौला में चिकित्सक के यहां ले गए। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिला अस्पताल में इलाज शुरू होते ही असलम ने दम तोड़ दिया। सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



परिवारीजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि असलम के पिता की तहरीर पर फिलहाल उसके हमजोली बालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। विवेचना उपनिरीक्षक बाबूराम यादव को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed