{"_id":"571279b64f1c1b276c4a6abe","slug":"teenager-hurt-by-rape-ate-poison-severe","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप से आहत किशोरी ने खाया जहर, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप से आहत किशोरी ने खाया जहर, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Rape attempt in Behraich
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर शाम एक किशोरी के साथ पड़ोस के युवक ने घर में घुसकर रेप किया। किशोरी के शोर मचाने पर परिवारीजन दौड़े तो आरोपी भाग गया। घटना से आहत किशोरी ने कुछ देर बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवारीजनों को पता चला तो उन्होंने किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली नानपारा अंतर्गत एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी शनिवार देर शाम घर के पिछले हिस्से में बर्तन धो रही थी। इसी दौरान गांव निवासी मिथिलेश कुमार दीवार फांदकर घर में घुस आया।
उसने किशोरी को काबू में करके रेप किया। इसी दौरान किशोरी ने शोर मचाया तो परिवारीजन दौड़े। मगर तब तक आरोपी मिथिलेश धमकी देकर फरार हो गया। परिवारीजन आरोपी की खोजबीन में जुटे थे तभी किशोरी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद किशोरी की हालत बिगड़ी तो परिवार के लोगों ने आनन-फानन में उसे नानपांा ं एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी मिथिलेश के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।