{"_id":"097d0d24c38698a546761ff0e7262b76","slug":"strangulation-murder-of-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की गला दबाकर हत्या
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा-नीलकोठी मार्ग पर पूर्वी रेल क्रॉसिंग के निकट एक युवक का शव मंगलवार सुबह बरामद हुआ। उसके गले पर चोटों के निशान हैं। जिससे लग रहा है कि युवक की गला दबा कर हत्या के बाद शव को फेंका गया है। पास में ही युवक की बाइक भी मिली है। जांच के बाद पुलिस को युवक के प्रेम प्रसंग का पता चला है। आशंका जतायी जा रही है कि प्रेम प्रसंग के चलते ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। युवक की हत्या से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत नानपारा-नीलकोठी मार्ग पर पूर्वी रेल क्रॉसिंग से 100 मीटर की दूरी पर मंगलवार सुबह आसपास के लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे सीओ भरत यादव, प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने आसपास के लोगों को इकट्ठा किया लेकिन लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी। उसके जेब से नवाबगंज के जमुनहा नौबस्ता निवासी प्रधान पद की प्रत्याशी रजिया बेगम का हैंडबिल बरामद हुआ है।
उस हैंडबिल पर अंकित नंबर पर पुलिस ने संपर्क साधा। इसके बाद शव की फोटोग्राफी कर व्हाट्स एप पर भेजा। तब लोगों ने युवक की पहचान पप्पू उर्फ हनीफ खां (25) पुत्र स्वर्गीय जिब्राइल के रूप में की। सूचना पाकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। मृतक के बड़े भाई मकबूल ने बताया कि किसी से रंजिश नहीं थी। रात में नौ बजे के आसपास पप्पू जरूरी बात कहकर नानपारा जाने के लिए निकला था। मकबूल ने पप्पू के प्रेम प्रसंग की भी बात पुलिस को बताई। आशंका जतायी जा रही है कि इसके चलते ही पप्पू की हत्या हुई।