फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SSB alert on Nepal border

नेपाल सीमा पर एसएसबी अलर्ट

Fri, 30 Sep 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
 SSB alert on Nepal border
नेपाल सीमा पर चेक‌िंग - फोटो : अमर उजाला
एलओसी पर तनाव के मद्देनजर नेपाल सीमा पर भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है। परंपरागत रास्तों के साथ जंगल, नदी आदि रास्तों पर भी विशेष चौकसी बरती जा रही है। नोमेंस लैंड परिक्षेत्र में एसएसबी के जवान निरंतर गश्त कर रहे हैं। पुलिस भी सीमा परिक्षेत्रों में अलर्ट है। 
विज्ञापन


देश विरोधी तत्वों की निगरानी व कार्रवाई के लिए खुली नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट है। देर रात से गश्त बढ़ा दी गई है। नेपाल से आने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी हो रही है। रुपईडीहा आउटपोस्ट के सहायक सेनानायक जगजीत बहादुर जगवार ने बताया कि सीमा पर आने-जाने वालों की सघन तलाशी शुरू की गई है।
विज्ञापन


डाग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। वाहनों की स्कैनिंग मशीन से जांच हो रही है। उधर पुलिस महानिरीक्षक ने भी नेपाल सीमा से सटे सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों को पत्र भेजकर सघन चौकसी बरतने के निर्देश दिये हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed