फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP leader shot, serious

सपा नेता को गोली मारी, ट्रॉमा सेंटर रेफर

Sat, 26 Nov 2016 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Nov 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
सपा के संगठन मुलायम यूथ ब्रिगेड के जिला सचिव नूर आलम को शनिवार रात गोली मार कर दी गई। गंभीर रूप से घायल जिला सचिव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टर ने उसे ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया है। नूर आलम के मुताबिक पिछले दिनों हुए झगड़े को लेकर सात-आठ युवकों ने घेरकर गोली मारी। मौके पर पहुंचे अधिकारी आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


नगर में मोहल्ला जोशियापुरा निवासी नूर आलम उर्फ सानू (28) पुत्र मोहम्मद सलीम मुलायम यूथ ब्रिगेड में जिला सचिव है। सप्ताह भर पूर्व मोहल्ले की लड़कियों के साथ छेड़छाड़ को लेकर नूर आलम ने दुर्गेश, सानू और गौरव आदि को फटकारा था। इस पर विवाद हो गया। शनिवार दोपहर भी दोनों पक्ष में कहासुनी हुई।
विज्ञापन


देर शाम को नूर आलम दवा लेने अस्पताल जा रहा था। आरोप है कि मोहल्ला कानूनगोपुरा में रात 8:30 बजे दुर्गेश, सानू समेत सात-आठ लोग बाइकों से पहुंचे और नूर आलम को रोक लिया। सानू ने कट्टे से फायर झोंक दिया। गोली नूर आलम के पेट में लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर हमलावर फरार हो गए। जख्मी नूर आलम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे एएसपी नगर दिनेश त्रिपाठी व सीओ विजय शंकर मिश्र घटना की जानकारी की। सीओ ने बताया कि नूर आलम ने दुर्गेश, सानू और गौरव समेत नौ लोगों का जिक्र किया है। उनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed