{"_id":"5925bf724f1c1ba008535a62","slug":"some-people-shooted-villager","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण को अगवा कर गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण को अगवा कर गोली से उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलवरिया लोनियनपुरवा गांव निवासी एक ग्रामीण मंगलवार रात घर के बाहर सो रहा था। तभी उसे कुछ लोगों ने अगवा कर गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह ग्रामीण का शव घर से 150 मीटर की दूरी पर मिला। हत्या का कारण जमीन रंजिश बताया जा रहा है।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का मुआयना किया। डाग स्क्वॉयड ने भी घटनास्थल को खंगाला, लेकिन कुछ सुराग नहीं लग सका। मौके से हत्या में प्रयुक्त कट्टा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। उन्हें पुलिस ने सीज कर दिया है।
कोतवाली देहात के चिलवरिया चौकी के ग्राम इमलिया लोनियनपुरवा निवासी मेहीलाल उर्फ मिश्रीलाल चौहान (58) का जमीन विवाद गांव निवासी रामनिवास, ज्वाला प्रसाद और भीम चौहान आदि से चल रहा था। सप्ताह भर पूर्व दोनों पक्षों में टकराहट हुई थी।
विज्ञापन
रामनिवास आदि ने देख लेने की धमकी दी थी। इसके पूर्व कई बार दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है। मंगलवार रात मेहीलाल घर के बाहर द्वार पर सो रहा था। रात दो बजे के आसपास उन्हें सोते समय हमलावर अगवा कर ले गए। घर से 150 मीटर दूर गोली मारकर हत्या कर दी।
कट्टे की नाल को मुंह में रखकर फायर किया गया है। सुबह गांव के लोगों ने मेहीलाल का शव लहूलुहान हालत में पड़े होने की सूचना परिवार को दी तो कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना डाग स्क्वॉयड टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
घटनास्थल का मुआयना कर उन्होंने हत्या का पर्दाफाश करने का निर्देश कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव को दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के पुत्र उमेश चौहान की तहरीर पर विपक्षी रामनिवास, ज्वाला प्रसाद और भीम को नामजद करते हुए केस दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।