फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   smuggling of progeny Skins

379 गोवंश खालों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, चालक भागा

Mon, 13 Jul 2015 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 13 Jul 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। इंडो-नेपाल सीमा से सटे भरथा क्षेत्र में सोमवार को एसएसबी ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से 379 गोवंश की खाल बरामद की।
विज्ञापन


आरोपी इन खालों को नेपाल से भिनगा की ओर ले जा रहे थे। खाल को सीज कर दिया गया है जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला।

एसएसबी को सोमवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि बघौड़ा सीमा क्षेत्र से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भिनगा की ओर जा रही है। इस पर भरथा में गश्त तेज कर दी।

इसी दौरान आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को एसएसबी के जवानों ने घेराबंदी कर रोक लिया। जांच के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली से 379 गोवंश के खाल बरामद हुए।

एसएसबी के जवान खाल की गणना कर ही रहे थे तभी वहां लगी भीड़ का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। एसएसबी के जवानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली व खाल को सिरसिया पुलिस के हवाले कर दिया।


सिरसिया एसओ आरके यादव ने कहा कि पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली का रजिस्ट्रेशन नंबर स्पष्ट नहीं है। इस कारण वाहन मालिक का पता नहीं चल पाया।

एआरटीओ कार्यालय से संपर्क कर चेचिस नंबर के आधार पर वाहन स्वामी तलाश की जाएगी।

नेपाली गुटका व सुपारी संग दो तस्कर दबोचे
रुपईडीहा (बहराइच)। एसएसबी सातवीं बटालियन के सी कंपनी के इंस्पेक्टर आर ठाकुर ने बताया कि सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर निबिया बार्डर आउट पोस्ट पर घेराबंदी की गई।
विज्ञापन


करीब साढ़े नौ बजे भारत-नेपाल सीमा पर दो बाइकों पर सवार चार लोग आते दिखे। जवानों को देख दो तस्कर भाग निकले जबकि दो को दबोच लिया गया।

इनके पास से बाइक (यूपी 40 टी 0708) और 39 हजार 600 रुपये का नेपाली गुटका व दो क्विंटल सुपारी बरामद की गई। सुपारी की कीमत 26 हजार रुपये है।

तस्करों की पहचान रुपईडीहा थाना क्षेत्र के जुमनहा निवासी तिलकराम मौर्या और चकियारोड निवासी अर्जुन पाठक के रुप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed